आलिया कश्यप की सगाई के मौके पर अंजिनी धवन और खुशी कपूर साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, इस दौरान जिसने भी उन्हें देखा वो बस देखता ही रह गया।
23 साल की अंजिनी धवन, वरुण धवन के कजन सिद्धार्थ धवन की बेटी हैं और खासी पॉपुलर हैं।
अंजिनी धवन ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनके लुक्स और खूबसूरती के फैंस अभी से दीवाने हैं।
आलिया की सगाई के मौके पर अंजिनी धवन मोव कलर की साड़ी में तो खुशी कपूर पेस्टल पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
खुशी कपूर और अंजिनी धवन साड़ी में जमकर बवाल काटा और हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आईं।
जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर आलिया की एंगेजमेंट पार्टी में पेस्टल पिंक कलर की साड़ी में थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
खुशी कपूर ने अपने इस एलिगेंट लुक को खुली जुल्फों के साथ-साथ पिंक कलर के बैग, सिंपल नेकसेट औऱ ईयरिंग्स, चूडियां और हाई-हील्स के साथ एक्सेसराइज किया।
स्मोकी मेकअप और साड़ी के साथ खुशी ने हैवी मिरर वर्क गोल्डन ब्लाउज कैरी किया था, जिसमें वह एकदम परफेक्ट लुक में नजर आईं।
खुशी कपूर ने अपने इस देसी लुक की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिन्हें देखकर उनके फैंस के दिलों की धड़कने तेज हो गई है।
लहराती जुल्फों के साथअंजिनी धवन भी अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
देसी अवतार में अंजिनी धवन की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस अपने दिल हार बैठे हैं।