अरब देश की ये वो खूबसूरत मॉडल्स हैं, जिनकी खूबसूरती इस कदर बेमिसाल है कि फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। साथ ही उन्होंने बड़ी बड़ी प्रतियोगिताओं में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर कर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।
लेबनान मूल की मॉडल जेसिका कहवाती दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में से एक मानी जाती हैं। उनकी तस्वीरें देखकर फैंस बेताब हो जाते हैं। साल 2012 में जेसिका ने मिस ऑस्ट्रेलिया का खिताब हासिल किया। साथ ही उन्होंने साल 2012 में मिस वर्ल्ड 2012 में ऑस्ट्रेलिया को रिप्रेजेंट किया था।
मिस लेबनान का ताज पहनने वाली अबू चक्रा की खूबसूरती इस कदर बेमिसाल है कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर बरपाए रहती हैं। ब्यूटी कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेकर वो टॉप 5 में जगह हासिल करने में वो कामयाब रहीं।
सीरिया के टार्टस की रहने वाली मरियम हैबाच साल 2015 में मिस वेनेजुएला का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. साल 2016 में उन्होंने मिस यूनिवर्स पेजेंट में वेनेजुएला को रिप्रेजेंट किया। वहीं, उनकी खूबसूरती को देखकर फैंस अक्सर मदहोश हो जाते हैं। साथ ही उनकी तस्वीरों पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं।
साल 2010 में रीमा फकीह ने मिस यूएसए का खिताब हासिल किया, साथ ही ये खिताब पाने वाली वो पहली अरब अमेरिकी मुस्लिम महिला बनीं।साल 2010 में मिस यूनिवर्स लेबनान का खिताब हासिल करने वाली रहाफ अब्दुल्ला अपनी खूबसूरती से फैंस को अपना दीवाना बनाने का हुनर बखूबी जानती हैं। इसक साथ ही साल 2010 में उन्होंने मिस यूनिवर्स पेजेंट में अपने देश का प्रतिनिधित्व भी किया।
साल 2006 में मिस वर्ल्ड पेजेंट में ऑस्ट्रेलिया को रिप्रेजेंट करने वाली सबरीना हाउससामी की खूबसूरती पर लाखों लोग अपना प्यार लुटाते हैं। उनकी बोल्डनेस से लेकर क्यूट तस्वीरें फैंस के दिलों को बेताब किए रहती हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर हार्ट और फायर इमोजी की बौछार किए रहते हैं।