बिपाशा बासु एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री हैं। बिपाशा को हिंदी सिनेमा में अपनी खूबसूरती और हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। वह अब तक बॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। बिपाशा हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी सक्रीय हैं। बिपाशा ने 1996 में मॉडलिंग की दुनिया मे कदम रखा और उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म अजनबी है।
बिपाशा बासु का जन्म 7 जनवरी 1978 को हिंदू बंगाली परिवार में नई दिल्ली में हुआ। उनकी एक बड़ी बहन बिदिशा और छोटी बहन विजेता हैं। 2016 में बिपाशा बासु ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली।बिपासा बासु ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से पूरी की है। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 1996 में कोलकता से ही की थी। मॉडलिंग करियर के दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने उन्हें गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लेने को कहा। और भाग्यवश बिपासा बासु इस इसकी विजेता भी बनी।
बिपासा बासु ने अपने हिंदी फिल्मो की शुरुआत वर्ष 2001 में फिल्म अजनबी से की थी। इस फ़िल्म में बिपाशा ने अक्षय कुमार के अपोजिट अभिनय किया। फिल्म में इनके अलावा बॉबी देओल और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया।
अपनी पहली ही फ़िल्म की सफलता के बाद 2002 में बिपाशा बासु ने राज़, गुनाह, मेरे यार की शादी है, चोर मचाये शोर और आँखें जैसी बड़ी फिल्मो में अभिनय किया।साल 2003 में प्रदर्शित फिल्म “जिस्म” बिपाशा के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। “जिस्म” में बिपाशा के अपोजिट अभिनेता जॉन अब्राहम मुख्य भुमिका में थे। बिपाशा और जॉन की जोडी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और यह फिल्म भी सफल साबित हुई।
2004 में बिपाशा ने एतबार, रक्त, मदहोशी और रुद्राक्ष फ़िल्म में काम किया।2005 में बिपाशा ने चेहरा, अपहरण, बरसात, शिकार और नो एन्ट्री फिल्मो में अभिनय किया। फिल्मो में बिपाशा के अभिनय के साथ साथ अपनी हॉटनेस की वजह से काफी सुर्खियां पाई।2006 में बिपाशा ने कई फिल्मों में काम किया। इनमे जाने होगा क्या, हमको दीवाना कर गये, फिर हेरा फेरी, धूम 2, ओमकारा और डरना जरूरी है जैसी महत्वपूर्ण फिल्मो में अभिनय किया।