कपूर खानदान बॉलीवुड का सबसे चर्चित परिवार है, इस परिवार को इंडस्ट्री की जड़ भी माना जाता है। शुरुआत से ही इस परिवार ने बॉलीवुड पर अपना दबदबा बना रखा है। आज तक इस परिवार की कई पीढ़ियां बॉलीवुड में काम मार चुकी है। बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार और शो मेन भी इसी परिवार से मिले हैं। फिर चाहे एक्ट्रेस हो या एक्टर हर कोई इस परिवार में सुपरहिट है। हालांकि यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि कपूर खानदान की दो ऐसी बहने भी हैं जिनकी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती। यह दो बहन है 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर।
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर जहां रणधीर कपूर की बेटी हैं, तो रिद्धिमा कपूर रणधीर के छोटे भाई और अपने जमाने के सफल एक्टर ऋषि कपूर की बेटी हैं। दोनों यूं तो चाचा की बहने हैं मगर इसके बाद भी इन दोनों में आपस में बिल्कुल भी नहीं जमती, आइए आज आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
कहते हैं ना बेटी का मां से जुड़ाव सबसे अधिक होता है। यही वजह है कि माँ की पसंद बेटी की पसंद हो जाती है, और जो माँ को पसंद नहीं होता अक्सर वो बेटी को भी पसंद नहीं आता। इन दोनों के अनबन के पीछे भी इसी थ्योरी का हाथ है। दरअसल करिश्मा की माँ बबिता और रिद्धिमा की माँ नीतू सिंह में आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती। यही परंपरा उनकी बेटी करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर आगे ले कर जा रही है। जहां कपूर खानदान की दोनों बहुएं बबिता और नीतू आपस में बात करना भी नहीं करती हैं पसंद तो इन दोनों कपूर खानदान की बेटियों का भी यही हाल है।
बता दें कि रिद्धिमा कपूर आज एक सफल बिजनेस नवीमेन हैं। रिद्धिमा कपूर का ज्वैलरी और फैशन डिजाइनिंग का फैला हुआ व्यापार है। बहुत खूबसूरत होने के बाद भी रिद्धिमा कपूर ने अपनी माँ नीतू पिता ऋषि और भाई रणबीर की तरह फिल्मों में अपना करियर नहीं ढूंढा बल्कि अपनी अलग राह बनाई और उसमें कामयाबी भी हासिल की।
बात अगर करिश्मा कपूर के करियर की करें तो आप सब जानते ही हैं 90 के दशक में करिश्मा की तुलना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में की जाती है। उन्होंने इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई सफल फिल्में दी, ना सिर्फ उनका भोला चेहरा बल्कि उनकी शानदार अदायगी भी लोगों को खूब पसंद आई। गौरतलब है कि इंडस्ट्री में शुरुआत करिश्मा कपूर ने 1991 में आई फ़िल्म प्रेम कैदी से की थी। 90 के दशक में उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं।