दिशा पटानी ने शेयर किए अपने फिटनेस सीक्रेट, इन 8 Exercise से रहती हैं फिट

दिशा पटानी को अपनी खूबसूरती और अदाकारी के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। वो हमेशा ही फिट रही हैं और उनका फिगर भी काफी अच्छा है। पर दिशा अपने इस फिगर को मेनटेन करने के लिए क्या-क्या करती हैं? ये फिटनेस आसानी से नहीं मिलती, इसके लिए कुछ मेहनत तो करनी ही होगी। जहां तक दिशा की बात है तो वो लगातार एक्सरसाइज करती हैं और अब उन्होंने अपना फिटनेस सीक्रेट सबसे शेयर भी किया है।
दिशा पटानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सिर्फ बैक एक्सरसाइज बताई गई हैं। अगर पीठ और कमर के फैट से परेशान हैं तो आप इन एक्सरसाइज को चुन सकती हैं। दिशा ने उस वीडियो में 9 एक्सरसाइज की हैं जिसे वो 3 सेट (1 सेट में 10-15 बार) करती हैं। तो चलिए देखते हैं वो एक्सरसाइज। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका छोटा सा टीजर भी पोस्ट किया है।
1. पुल ओवर केबल (Pull over cable)
ये हाथ का फैट और पीठ का फैट कम करने की एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज के लिए केबल मशीन के सामने सीधे खड़े होकर या बैठकर एक bar की मदद से केबल खींचना होता है। दिशा के फिटनेस रूटीन का बहुत अहम हिस्सा है ये एक्सरसाइज। इससे कंधे, पीठ और हाथ मजबूत होते हैं
2. क्लोज ग्रिप फ्रंट लैट पुलडाउन (Close grip Front Lat Pulldown)
इससे कंधे और पीठ के साथ-साथ हाथ की मसल्स पर भी फर्क पड़ता है। दिशा इसके भी तीन सेट करती हैं। इसके लिए आपको लैट पुलडाउन मशीन में बैठकर bar को खींचना होता है। अपनी सुविधा के हिसाब से लोग वजन बढ़ा या घटा सकते हैं।
3. केबल रो ओवर (Seated cable row over)
इससे वही असर होता है जैसे नाव चलाने वाले के हाथ और कंधों और पीठ पर होता है। इससे वजन खींचना होता है और केबल के सहारे से। दिशा पटानी ने इस एक्सरसाइज को ऐसे कर लिया जैसे ये बच्चों का खेल हो। इससे हाथ मजबूत भी होते हैं।
4. वाइड ग्रिप पुल अप (Wide-Grip Pull-Up)
अपर बॉडी के वर्कआउट में पुल अप का बहुत बड़ा हाथ होता है। अपने हाथों के सहारे आप अपने पूरे शरीर को उठाते हैं। इसे एक सेट में 8-12 बार करें। इसके लिए जिम जाने की जरूरत नहीं घर में भी इसे किया जा सकता है।
5. सिंगल आर्म डम्बल रो (Single-Arm Dumbbell Row)
इस एक्सरसाइज के लिए भी जिम जाने की जरूरत नहीं बस आपके पास डम्बल होने चाहिए। इसे एक-एक करके दोनो हाथों से करना होता है। इससे पीठ का फैट धीरे-धीरे करके कम किया जा सकता है। दिशा ने अपने वीडियो में इस एक्सरसाइज को भी किया है।
6. डेड लिफ्ट (Dead lift)
दिशा अपने वीडियो में बता रही हैं कि ये फुल बॉडी एक्सरसाइज है। कुछ समय पहले आलिया भट्ट की डेड लिफ्ट करते हुए तस्वीर भी सामने आई थी। ये एक्सरसाइज न सिर्फ आपकी कमर और पीठ को स्ट्रॉन्ग करती है बल्कि ये हाथों के लिए भी है।