बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं लेकिन अपने दम पर कार्तिक ने सिनेमा इंडस्ट्री में तो अपनी जगह बनाई ही, साथ ही किसी बड़े अभिनेता के जैसे ही अच्छी खासी प्राॅपर्टी बना ली। कार्तिक आर्यन की फिल्मों और एक्टिंग के लोग दीवाने हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कार्तिक आर्यन कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं। कई साल मुंबई के जिस मकान में कार्तिक आर्यन बतौर पेइंग गेस्ट रहते थे। कार्तिक ने उसी घर को खरीद लिया।
एक फिल्म से मोटी कमाई करने वाले कार्तिक आर्यन के गैराज में करोड़ों की गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। ये गाड़ियां कार्तिक ने अपने पैसों से खरीदी हैं। कार्तिक भले ही इंडस्ट्री से बाहर के हों लेकिन आज वह बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके हैं। आज कार्तिक आर्यन का जन्मदिन है। इस मौके पर जानते हैं कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ, घर, कार कलेक्शन के बारे में।
कार्तिक आर्यन का असली नाम
कार्तिक आर्यन मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था। कार्तिक आर्यन का असली नाम कार्तिक तिवारी है। हालांकि बाद में कार्तिक अपने नाम के सात आर्यन लगाने लगे। कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी फिल्म से की थी। प्यार का पंचनामा से उन्हें दर्शकों ने सराहा और इंडस्ट्री में पहचान मिली। उसके बाद ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ में लीड रोल मिला। इसके बाद कार्तिक आर्यन ने लुका छुपी, पति पत्नी और वो में इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ काम किया। उनको सारा अली खान के साथ लव आज कल फिल्म में देखा जा चुका है।
कार्तिक आर्यन की इनकम
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर कार्तिक आर्यन एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा एड से भी कार्तिक की कमाई होती है। कार्तिक ओप्पो, फेयर एंड हैंडसम, वीट मेन, अरमानी एक्सचेंज वॉचेस, बॉम्बे शेविंग जैसे 16 ब्रांड्स का प्रचार करते हैं।
कार्तिक आर्यन की नेट वर्थ
अभिनेता कार्तिक आर्यन का नेट वर्थ 5 मिलियन है यानी लगभग 36 करोड़ रुपये है। कार्तिक हर महीने लगभग 50 लाख रुपये तक कमा लेते हैं। वहीं सालाना उनकी 6 करोड़ की कमाई हो जाती है।
कार्तिक आर्यन का घर
एक्टर बनने का सपना लिए ग्वालियर से आए कार्तिक आर्यन ने मुंबई में एक घर किराए पर लिया था। कई साल वहां रहने के बाद कार्तिक ने उसी घर को खरीद लिया। कार्तिक मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहते हैं। उनके घर की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है।
कार्तिक आर्यन का कार कलेक्शन
कार्तिक आर्यन को महंगी कारों का शौक है। उनके गैराज में साढ़े चार करोड़ रुपए की लैंबोर्गिनी है। इसी साल कार्तिन ने ये कार इटली से एयरलिफ्ट कराई थी, जिसके लिए उन्होंने 50 लाख रुपए अतिरिक्त दिए थे। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू भी है। कार्तिक के कार कलेक्शन में 44 लाख की एक मिनी कूपर भी शामिल है, जिसे उनकी मां ने गिफ्ट किया है। इसके अलावा कार्तिक के पास रॉयल एनफील्ड बाइक भी है।