जब-जब देश के बड़े और सम्मानित उद्योगपतियों की बात होती है, तो रतन टाटा का जिक्र जरूर होता है। टाटा ग्रुप को दुनिया में एक अलग पहचान दिलाने में रतन टाटा ने काफी मेहनत की है, जिसकी बदौलत वे आज एक कामयाब शख्स हैं। टाटा सन्स आज दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में शुमार है। ठीक इसी तरह रतन टाटा भी आलीशान जिंदगी जी रहे हैं और आज उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। तो चलिए आपको रतन टाटा की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
83 साल की उम्र में भी रतन टाटा बेहद फिट हैं। उन्हें पारसी डिश के अलावा गुजराती खाना खाना काफी पसंद है। प्रसिद्ध पारसी शेफ परवेज पटेल रतन टाटा के पसंदीदा शेफ में से एक हैं।शेफ के मुताबिक, रतन टाटा को लहसुन के साथ पकी हुई खट्टी-मीठी मसूर दाल, मटन पुलाव दाल और अखरोट से भरपूर कस्टर्ड काफी पसंद है। साथ ही रतन टाटा को चॉकलेट्स खाना भी काफी पसंद है।रतन टाटा अपने बिजनेस से काफी अच्छी कमाई करते हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि वे काफी चैरिटी भी करते हैं।
देश के आम लोगों को सबसे सस्ती कार देने का सपना रतन टाटा ने ही देखा था और ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसके अंतर्गत टाटा कंपनी ने भारत की सबसे सस्ती कार नेनो निकाली।वहीं, खुद रतन टाटा मंहगी व लग्जरी कारों से चलना पसंद करते हैं। उनके पास फरारी कैलिफोर्निया, जगुआर, मर्सिडीज एसएल 500 और लैंड रोवर फ्रीलैंडर जैसी कई लग्जरी कारें हैं।जमीन के अलावा रतन टाटा को आकाश में उड़ना भी काफी पसंद है। इसलिए वे एयर फोर्स का ए-16 फाइटर जेट उड़ा चुके हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि उनके पास पायलट का लाइसेंस भी है और इसी वजह से उन्हें इस जेट विमान को उड़ाने की अनुमित मिली थी।
कार और जेट के अलावा रतन टाटा को डॉग्स का भी काफी शौक है। वे अपने खाली समय में अक्सर अपने कुत्तों के साथ खेलते हैं। उनके पास दो जर्मन शेफर्ड ब्रीड के डॉग्स हैं। वे डॉग्स को इतना ज्यादा पसंद करते हैं कि उन्होंने डॉगसस्पॉट नाम की एक कंपनी में निवेश भी किया है।बात अगर उनके घर की करें, तो उनका आलीशान महल जैसा घर मुंबई के कोलाबा में समुद्र के किनारे पर स्थित है। ये बंगला 13 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। ये बंगला तीन मंजिला है और इसके पहले हिस्से में लिविंग एरिया और पार्टी के लिए सन डेक है। साथ ही स्टडी रूम, जिम, लाइब्रेरी, स्वीमिंग पूल और लाउंज जैसी सुख-सुविधाएं इस बंगले में मौजूद हैं।
वहीं, बात अगर रतन टाटा की कुल संपत्ति की करें तो टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप लगभग 15.6 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, ‘सेलिब्रिटी नेट वर्थ डॉट कॉम’ वेबसाइट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग एक बिलियन डॉलर है।