मुंबई से दूर पनवेल में हैं सलमान खान का आलीशान फार्म हाउस, 150 एकड़ में है फैला

बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। इस दिन उनके घर गैलेक्सी के बाहर हजारों फैंस की भीड़ जमा होती है। देर रात सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे। जन्मदिन के मौके पर हम आपको सलमान खान के आलीशान फार्म हाउस का नजारा दिखा रहे हैं। जहां वो अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारते हैं।
मुंबई से दूर पनवेल में है सलमान का फार्म हाउस
सलमान खान उन सेलेब्स में से एक हैं जो अपनी लग्जरी लाइफ जीते हैं, लेकिन कोई दिखावा नहीं करते। करोड़ों की कमाई करने के बाद भी सलमान मुंबई में अपने माता-पिता के साथ एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं। हालांकि पनवेल में सलमान खान का फार्म हाउस है, जहां एक्टर अक्सर जाते रहते हैं। सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस के अंदर का नजारा काफी खूबसूरत दिखाई देता है। इस खूबसूरती के पीछे वहां पर रखी गईं यूनीक चीजे हैं। सलमान खान का पनवेल फार्महाउस 150 एकड़ में फैला हुआ है और इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये से ऊपर है। ये फार्म हाउस सलमान खान की बहन अर्पिता के नाम पर है।
सलमान खान करते हैं घुड़सवारी
सलमान खान के पनवेल फॉर्म हाउस के अंदर तीन बंगले, पूल और घुड़सवारी करने के लिए भी काफी स्पेस है। एक्टर अपने फार्म हाउस में अक्सर घुड़सवारी करते नजर आते हैं। उनके पास कई घोड़े हैं जिसकी तस्वीर वह इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर चुके हैं। सलमान खान के अलावा उनके परिवार वालों के जन्मदिन पर आलीशान पार्टी ऑर्गेनाइज की जाती है। बर्थडे पार्टी के अलावा गेट-टुगेदर करते भी नजर आते हैं। बीते साल यहां सलमान और उनकी भांजी आयत शर्मा का एक साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था। इतना ही नहीं हाल ही में एक्टर ने अपनी मां सलमा के लिए यहां बर्थडे पार्टी रखी थी।