साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। लेकिन इस बाद वो अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल रीजन की वजह से चर्चा में है। रक्षित शेट्टी के साथ ब्रेकअप के बाद रश्मिका मंदाना का नाम साउथ के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा था। आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। जिसमे इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था।
इनकी शानदार केमिस्ट्री को देखकर ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के साथ नाम जुड़ने लगा और डेटिंग को लेकर खबरे सामने आने लगी। दोनों को लेकर कई तरह की खबरे सामने आने लगी थी और कई तरह की कयास भी लगाए जा रहे थे।
हालांंकि अब खुद अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके इस बात का साफ कर दिया है कि वो विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशनशिप में नहीं है। उनको लेकर जो भी खबरें सामने आती है उसमे कोई सच्चाई नहीं है। दोनों से जब भी उनके रिश्ते के बारे में पूछा जाता था तो उन्होंने हमेशा एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताया है। रश्मिका हमेशा से अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुली किताब की तरह रही हैं।
अगर हम बात करें रश्मिका मंदाना की तो उन्होंने साल 2017 में रक्षित शेट्टी के साथ बिना बताए ही सगाई कर ली थी। लेनि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। आज दोनों ही एक दूसरे से अलग है। लेकिन दोनों आज भी एक दूसरे का सम्मान करते साउथ फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है।
उन्होंने विजय देवरकोंडा और समांथा अक्किनेनी को भी पीछे छोड़ दिया है। साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।जो उनके साथी कोस् स्टार्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा है। समांथा अक्किनेनी का इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन फॉलोअर्स है। जबकि विजय देवरकोंडा के कुल 12 मिलियन फॉलोअर्स है। वहीं इन दोनों एक्टर से ज्यादा फॉलोअर्स नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के है। इतना ही नहीं इस मामले में रश्मिका मंदाना ने साउथ सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन को भी पीछे छोड़ दिया है।