रियल लाइफ के हीरो मने जाते है सुनील शेती , आइये जानते है किऊ

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी अपने परिवार के बेहद करीब हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि एक्टर की कुछ तस्वीरें बयां करती हैं। अपने करियर में शानदार और ब्लॉकबस्टर देने वाले सुनील शेट्टी रियल जिंदगी में भी हीरो से कम नहीं हैं। ‘फिर हेरा फेरी’, ‘धड़कन’, ‘बॉर्डर’ और ‘कांटे’ जैसी दमदार फिल्में देने वाले सुनील शेट्टी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। प्रोफेशनल करियर से हटकर एक्टर की पर्सनल जिंदगी की बात करें, तो एक्टर असल जिंदगी की फैमिली मैन हैं। अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले सुनील शेट्टी फिल्मी दुनिया में तो परिवार के साथ खूब एन्जॉय करते ही थे लेकिन एक्टर असल जिंदगी में भी फैमिली के काफी नजदीक हैं। फिर चाहे बात उनकी पत्नी की हो, या फिर बेटा और बेटी की।
फैमिली मैन हैं सुनील शेट्टी
एक टैलेंटेड एक्टर होने के अलावा सुनील शेट्टी फैमिली मैन भी हैं। और इस बात का सबूत उनकी कुछ इंस्टाग्राम पोस्ट हैं। सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी से साल 1991 में शादी की थी। इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं- आथिया और अहान शेट्टी।
एक्टर के दोनों बच्चों आथिया और अहान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है।
पिता सुनील ने दोनों बच्चों को किरयर को लेकर खूब सपोर्ट भी किया।सुनील अकसर अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।
इस तस्वीर में सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं।दोनों ने हाथों में आइसक्रीम ली हुई है और कपल काफी प्यारा लग रहा है।
पत्नी ने मुस्कुराते हुए पति के कंधे पर हाथ रखकर पोज दिया है।ये तस्वीर सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।