साउथ का Powerful ग्लैमरस धमाका यानी कि अभिनेत्री तान्या होप एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं।तान्या फिल्म ‘कब्जा’ के जरिए अपने डांस का जलवा दिखाएंगी।तान्या होप एक्टर उपेंद्र की फिल्म साउथ पैन इंडिया की फिल्म से जलवे बिखेरेंगी।
तान्या उपेंद्र के साथ कन्नड़ फ़िल्म ‘ होम मिनिस्टर’ में नजर आ चुकी हैं।तान्या होप ‘यजामना’ फिल्म में ही अपने डांस का कमाल दिखा चुकी हैं।
तान्या के इस डांस नंबर को लोकप्रिय कोरियोग्राफर जानी मास्टर द्वारा कोरियोग्राफ करेंगे।तान्या बहुत जल्द सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा के साथ फिल्म ASO4 में दिखाई देंगी।
इस फिल्म में भी उनका आयटम नंबर होगा, जिसे लेकर वो बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं।आर चंद्रू द्वारा लिखित और निर्देशित कब्ज़ा नौ भाषाओं में रिलीज़ होगी।